Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं, 12वीं परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सेकेंडरी (10वीं) एवं सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा-2027 के संचालन की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
कब से शुरू होगी परीक्षा?
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च, 2027 के प्रथम सप्ताह से आरंभ होंगी। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की वार्षिक परीक्षा 3 मार्च से आरंभ होकर 8 अप्रैल, 2027 तक एवं सेकेंडरी (10वीं) की वार्षिक परीक्षा 4 मार्च से आरंभ होकर 26 मार्च, 2027 तक संचालित होंगी।
विस्तृत डेटशीट बाद में
बोर्ड अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत विषयवार तिथि-पत्र (डेटशीट) बाद में जारी किया जाएगा। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालयों के सूचनार्थ परीक्षा से जुड़ी सभी आगामी जानकारियां बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएंगी।













