हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्ट

On: November 28, 2026 3:17 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hisar News: हिसार की सड़कों के डिवाइडर पर लगे विदेशी पेड़ कॉनोकॉर्पस अब लोगों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ा रहे हैं. केंद्र सरकार अगस्त 2025 में ही इन पेड़ों की नई प्लांटेशन पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी कर चुकी है, इसके बावजूद शहर में कई जगह ये पेड़ लगे हैं. वन विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि इनके परागकण सांस और त्वचा से जुड़ी एलर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं. अब हिसार एसपी ने वन विभाग से इन पेड़ों के असर का वैज्ञानिक आकलन कराने को कहा है. सवाल है कि रोक के बावजूद ये पेड़ किसने लगाए और क्या अब इन्हें हटाया जाएगा?

हिसार में डिवाइडरों पर किसने लगाए कॉनोकॉर्पस के पेड़? SP ने मांगी जांच रिपोर्टZoom

हिसार में डिवाइडरों पर लगे कॉनोकॉर्पस के पेड़.

विनोद सैनी/हिसार: शहर को हरा-भरा बनाने के लिए सड़कों के किनारे और डिवाइडरों पर पेड़ लगाए जाते हैं, लेकिन हिसार में लगे विदेशी पेड़ कॉनोकॉर्पस अब लोगों की सेहत को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. केंद्र सरकार करीब 15 महीने पहले ही इस पेड़ को लगाने पर रोक लगाने की एडवाइजरी जारी कर चुकी है. इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में ये पेड़ आज भी दिखाई दे रहे हैं.

हिसार के जिला अस्पताल रोड, सेक्टर 9-11 और सेक्टर 16-17 समेत कई जगहों पर कॉनोकॉर्पस के पेड़ लगे हैं. इन पेड़ो के लिए यह कहा जाता है कि इनके फूलों के परागकण हवा में फैलकर त्वचा और फेफड़ों से जुड़ी एलर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हिसार की एसपी सिद्धि जैन ने वन विभाग को पत्र लिखा है. इसमें पेड़ों का स्वास्थ्य, पर्यावरण और शहर के बुनियादी ढांचे पर पड़ने वाला असर जानने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी आकलन कराने को कहा गया है.

अगस्त 2025 में केंद्र सरकार ने जारी की थी एडवाइजरी

अगस्त 2025 में सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कॉनोकॉर्पस के पेड़ लगाने पर तुरंत रोक लगाने की एडवाइजरी जारी की थी. गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी इस पेड़ पर पहले से रोक है. इसके बावजूद हिसार में कई जगहों पर इसकी मौजूदगी बनी हुई है. अब एसपी के पत्र के बाद इस बात की जांच की जा रही है कि इन पेड़ों का सेहत और पर्यावरण पर कितना असर पड़ सकता है.

वन विभाग ने कहा- हमने नहीं लगाए ये पेड़

वन विभाग के अधिकारी सूर्या के मुताबिक, विभाग की किसी भी नर्सरी में कॉनोकॉर्पस के पौधे तैयार नहीं किए जाते और न ही विभाग इनका पौधरोपण करता है. शहर के डिवाइडरों पर लगे इन पेड़ों को वन विभाग ने नहीं लगाया है. उनके मुताबिक, यह नगर निगम या पीडब्ल्यूडी का मामला हो सकता है, क्योंकि डिवाइडरों के बीच पौधे लगाने का काम इन विभागों की ओर से भी किया जाता है. वन विभाग के अधिकारी ने यह भी बताया कि कॉनोकॉर्पस से सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है. अस्थमा के मरीजों और त्वचा की एलर्जी से जूझ रहे लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है. उनका कहना है कि ऐसे पेड़ इंसानों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए इन्हें नहीं लगाया जाना चाहिए.

अब किस विभाग ने लगाए थे पेड़, इस पर उठ रहे सवाल

वन विभाग ने साफ कर दिया है कि कॉनोकॉर्पस के पेड़ उसकी ओर से नहीं लगाए गए. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि केंद्र सरकार की एडवाइजरी के बाद भी हिसार के डिवाइडरों पर ये पेड़ किस विभाग ने लगाए और क्या इन्हें हटाया जाएगा. फिलहाल एसपी सिद्धि जैन के पत्र के बाद वन विभाग की रिपोर्ट का इंतजार है. रिपोर्ट आने के बाद ही पेड़ों के असर और आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM सख्त, गुरुग्राम और झज्जर के हॉटस्पॉट्स पर चलेगा विशेष अभियान, रैन बसेरों में लगेंगे इलेक्ट्रिक हीटर

सोनीपत में चेकिंग के दौरान पुल‍िस जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Haryana Board Exam 2027: हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट घोषित, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

रजाई में सो रहे लोग, खेतों में ठिठुर रहे किसान, क्यों अंधेरे में सिंचाई करने को मजबूर अटाली गांव के किसान?

अभी घर खरीदें या नहीं? रियल एस्टेट बाजार का सेंटीमेंट स्कोर बढ़कर हुआ 56, क्या है इसका मतलब?

चंडीगढ़ नगर निगम चुनावः BJP के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, पत्नी का टिकट कटा और पति दविंदर सिंह बबला को मिला