हरियाणा में यहां बनेगी 4 लेन सड़क, काटे जाएंगे 1603 पेड़, 200 करोड़ आएगा खर्च

On: August 27, 2025 9:33 AM
Follow Us:
हरियाणा में यहां बनेगी 4 लेन सड़क

हरियाणा: केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही हैं। इसी कड़ी में फरीदाबादवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (FMDA) ने शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना के तहत सेक्टर-37 के सामने आगरा नहर पुल से लेकर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तक कालिंदी कुंज की सड़क को दो लेन से चार लेन किया जाएगा।


1,603 पेड़ काटे जाएंगे, NOC प्रक्रिया शुरू

इस प्रोजेक्ट के लिए 1,603 पेड़ों को काटने का फैसला लिया गया है। इसके लिए यूपी सिंचाई विभाग ने वन विभाग से NOC मांगी है। मंजूरी मिलने के बाद ही सड़क चौड़ीकरण का टेंडर जारी किया जाएगा। यह सड़क करीब 20 किलोमीटर लंबी होगी, जिसे फोरलेन बनाने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।


200 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा खर्च

सड़क निर्माण की जिम्मेदारी यूपी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है, जबकि बजट FMDA द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। अनुमान है कि इस सड़क को बनाने में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। इसके साथ ही रास्ते में आने वाले 6 पुलों को भी चौड़ा किया जाएगा। सड़क फोरलेन हो जाने से दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।


फरीदाबाद का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक

इस सड़क के किनारे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और डिवाइडर भी बनाया जाएगा। योजना के अनुसार, डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर और करीब 2 मीटर चौड़ा साइकिल ट्रैक एवं फुटपाथ बनाया जाएगा। यह सड़क फरीदाबाद का सबसे लंबा साइकिल ट्रैक होने जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके