गुरुग्राम के MG रोड पर फुट ओवरब्रिज और सिकंदरपुर में बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, GMDA ने शुरू की कवायद, सड़क पर उतरे MD मीणा

On: September 29, 2026 10:49 AM
Follow Us:

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस प्रशासन समेत अन्य विभाग समस्या के निपटारे के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में अब एमजी रोड को और सेफ और व्यवस्थित बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पहल की है.

दरअसल, सोमवार को जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीसी मीणा ने एमजी रोड का दौरा किया और पैदल यात्रियों की सुरक्षा, फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं के रखरखाव में कैसे सुधार किया जा सकता है, इस का ग्राउंड लेवर पर जाकर जायजा लिया. उन्होंने दोपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की संभावना तलाशने के साथ ही अवैध तारों और साइन बोर्ड हटाने, सड़क किनारे उगी अनावश्यक झाड़ियों की सफाई, अधिक पौधारोपण तथा मैनहोल और बोलार्ड की जरूरी मरम्मत करने के निर्देश दिए.

जीएमडीए ने बनाई पेट्रोलिंग टीमें, होगी नियमित निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि जीएमडीए ने नियमित निगरानी और समय पर कार्रवाई के लिए पेट्रोलिंग टीमें बनाई हैं. ये टीमें एमजी रोड सहित संबंधित क्षेत्रों में नियमित निगरानी करेंगी और अतिक्रमण जैसी समस्याएं सामने आने पर समय पर कार्रवाई करेंगी.

एनएचएआई के साथ मिलकर होगा इफको चौक का सुधार

पी.सी. मीणा ने इफको चौक का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को एनएचएआई के साथ मिलकर चौक के सुधार की योजना तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने मौजूदा यातायात व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए यातायात विशेषज्ञ की मदद लेने को कहा, ताकि वाहनों की आवाजाही और पैदल यात्रियों के आवागमन को आसान बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि योजना तैयार करते समय चौक पर मौजूद मौजूदा सुविधाओं का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए और जरूरत के अनुसार उनमें सुधार किया जाए. साथ ही, यातायात का दबाव कम करने और पैदल यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने के उपाय भी योजना में शामिल किए जाएं.

जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीसी मीणा ने एमजी रोड का दौरा किया.

मॉल्स के पास फुट ओवर ब्रिज की संभावना होगी तलाश

एमजी रोड के निरीक्षण के दौरान  पी.सी. मीणा ने संबंधित अधिकारियों को मॉल्स के आसपास फुट ओवर ब्रिज बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए. इससे इस व्यस्त सड़क पर लोगों को सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने की सुविधा मिल सकेगी. अधिकारियों को अधिक आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों पर जरूरी प्रवेश और निकास बिंदुओं की पहचान करने के निर्देश दिए गए, ताकि पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे.

सिकंदरपुर में अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर की संभावना होगी जांच

सिकंदरपुर में यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए पी.सी. मीणा ने यहां अंडरपास या एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए. इसके लिए यातायात विशेषज्ञ की मदद से मौजूदा यातायात व्यवस्था का अध्ययन किया जाएगा. इसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर लोगों और वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए उचित समाधान तय किया जाएगा. घिटोरनी की ओर से एमजी रोड के प्रवेश मार्ग का निरीक्षण करते हुए मीणा ने आसपास की सड़कों और ग्रीन बेल्ट को बेहतर बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रवर्तन शाखा को क्षेत्र से निर्माण सामग्री हटाने और उपलब्ध जगह के बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशने को कहा.

एमजी रोड पर सोसाइटीज के पदाधिकारियों से बातचीत करते एमडी मीणा.

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी संबंधित टीमों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि एमजी रोड पर सभी सुधार कार्य एक साथ और बेहतर तरीके से किए जा सकें. उन्होंने पैदल यात्रियों की सुरक्षा, आसान आवागमन, साफ-सफाई, सही तरीके से पार्किंग और जीएमडीए की सार्वजनिक सुविधाओं के बेहतर रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की है

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

IMD Alert Weather Today: 17 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत इन राज्यों में यलो अलर्ट | State

IMD Alert: आज लगभग पूरे देश में जमकर बरसेंगे बादल, जानें अपने राज्य का हाल, कहीं ऑरेंज अलर्ट तो नहीं | National

फरीदाबाद से लापरवाही की ग्राउंड रिपोर्टः 3 साल की मासूम नेहा, 10 साल पुराना बोरवेल और परिवार को जिंदगीभर का गम

बिहार में अक्सर गिरते रहते हैं पुल, फिर हरियाणा का ये ब्रिज क्यों और कैसे 150 साल से टिका हुआ है, क्या है तकनीक?

LPU Controversy: मिठाई की दुकान से 600 एकड़ की यूनिवर्सिटी तक, 30000 से ज्यादा छात्र, कौन हैं LPU के मालिक अशोक मित्तल?

Farming Tips | Paddy Farming | Agriculture | किसान है या जादूगर? एक ही मौसम में कर ली तीन-तीन बार कमाई, खेत को बना दिया कुबेर का खजाना