हरियाणा के रेवाड़ी में नैहचाना गांव के सरपंच पर लटकी निलंबन की तलवार, बिजली चोरी और सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप

On: August 27, 2025 9:37 AM
Follow Us:
हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के नैहचाना गांव के सरपंच प्यारेलाल एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रेवाड़ी के आयुक्त अभिषेक मीणा की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि सरपंच ने बिजली चोरी और सरकारी जमीन पर कब्जा करने जैसे गंभीर कृत्य किए हैं। अब यदि नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उनके खिलाफ दोबारा निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

पहले भी हो चुके हैं निलंबित

गांव नैहचाना के सरपंच प्यारेलाल पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में उन्हें रेवाड़ी डीसी द्वारा सस्पेंड किया गया था। हालांकि, सरपंच ने उस फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसके बाद कमिश्नर ने उन्हें बहाल कर दिया था।

पौधारोपण और सरकारी ग्रांट में धांधली के भी आरोप

प्यारेलाल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने गांव में बिना पौधे लगाए ही पैसे निकलवाए और सरकारी ग्रांट में भी धांधली की। इन मामलों को लेकर भी ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच लगातार विवाद बना हुआ है।

बिजली चोरी पर जुर्माना

रेवाड़ी के बावल खंड में आने वाले नैहचाना गांव में दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम ने सरपंच पर बिजली चोरी का मामला दर्ज कर 6,350 रुपये का जुर्माना भी वसूला है।

इसी मामले को गंभीर मानते हुए रेवाड़ी डीसी ने उन्हें हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 51 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि ऐसी हरकतें सरपंच पद की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई जरूरी है।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके