सिरसा में शर्मनाक वारदात: नहाते हुए का वीडियो बनाया, फिर ब्लैकमेल कर महिला से करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

On: October 28, 2025 6:36 PM
Follow Us:
सिरसा

हरियाणा के सिरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने पहले मिस कॉल के जरिए महिला से दोस्ती की, फिर धोखे से उसके नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनवा लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार महिला का यौन शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने राजस्थान के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई वारदात की शुरुआत?

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी दोस्ती आरोपी से एक मिस कॉल के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। आरोपी ने महिला को अपने विश्वास में लिया और किसी तरह उसके नहाते समय की वीडियो बनवाकर अपने फोन पर मंगवा ली।

वीडियो से ब्लैकमेलिंग और रेप

वीडियो हाथ लगते ही आरोपी की नीयत बदल गई। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ कई बार रेप किया। जब भी महिला ने इसका विरोध किया, तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता।

गांव के ग्रुप में डाली फोटो, तब खुला राज

मामला तब हद से गुजर गया जब महिला ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने महिला के ससुराल के गांव के नाम से एक सोशल मीडिया ग्रुप बनाया और उसमें पीड़िता की फोटो पोस्ट कर दी। यह फोटो ग्रुप के जरिए महिला के पति तक पहुंच गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आरोपी गिरफ्तार, फोन से मिले सबूत

इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर महिला थाना सिरसा में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना दर्शाती है कि कैसे डिजिटल तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता