Breaking News: हरियाणा ने रचा इतिहास, देश का पहला पेपरलेस रजिस्ट्री करने वाला राज्य

On: November 3, 2025 4:11 PM
Follow Us:
हरियाणा

Breaking News: हरियाणा ने शनिवार को एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए देश का पहला ऐसा राज्य बनने का गौरव हासिल किया है, जहां जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री अब पूरी तरह पेपरलेस होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बटन दबाकर इस डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया, जिसके तहत प्रदेश की सभी 143 तहसीलों और सब-तहसीलों में अब रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो गई है।Breaking News

इस पहल से लोगों को कागजी औपचारिकताओं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मुक्ति मिलेगी, साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा।मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कहा कि डिजिटल रजिस्ट्री प्रणाली पारदर्शिता, सुगमता और समय की बचत की दिशा में एक बड़ा सुधार है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था राज्यभर में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।Breaking News

इससे पहले, सेवा पखवाड़े के तहत लाडवा विधानसभा क्षेत्र की बाबैन तहसील में 29 सितंबर से 31 अक्टूबर 2025 तक इसका सफल ट्रायल किया गया, जिसमें कुल 917 पेपरलेस रजिस्ट्री पूरी की गईं।Breaking News

सरकार ने घोषणा की है कि 25 नवंबर से “ऑटो म्यूटेशन” प्रणाली भी लागू की जाएगी। इसके तहत रजिस्ट्री पूरी होते ही भूमि रिकॉर्ड में खरीदार का नाम स्वतः दर्ज हो जाएगा, जिसके लिए किसी अलग आवेदन या प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाएगी बल्कि आम नागरिकों के लिए रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान और भरोसेमंद बनाएगी। सबसे अहम बात यह है तहसीलों की दलालो की भूमिका खत्म हो जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता