हरियाणा नए साल पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, खाटूश्याम यात्रियों के लिए 2 स्पेशल ट्रेन शुरू

On: December 25, 2025 8:45 AM
Follow Us:
खाटूश्याम

खाटूश्याम जाने वाले हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। नववर्ष के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। उत्तर रेलवे ने कुरुक्षेत्र–फुलेरा–कुरुक्षेत्र और फुलेरा–शकूरबस्ती–फुलेरा के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित होंगी, जिससे यात्री सामान्य टिकट लेकर आसानी से सफर कर सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन नए साल के दौरान अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


कुरुक्षेत्र–फुलेरा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09711/09712 (कुरुक्षेत्र–फुलेरा–कुरुक्षेत्र) का संचालन कुल 4 फेरों में किया जाएगा।
यह ट्रेन कुरुक्षेत्र से 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक चलेगी, जबकि वापसी में फुलेरा से 30 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक इसका संचालन रहेगा।

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 14 कोच होंगे, जिनमें 12 साधारण कोच और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।


यह रहे प्रमुख ठहराव और समय

समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन कुरुक्षेत्र (KKDE) से रात 11:30 बजे प्रस्थान करेगी।

  • रोहतक: 02:28 आगमन, 02:30 प्रस्थान

  • रेवाड़ी: 04:25 से 04:27

  • नारनौल: 05:19 से 05:21

  • फुलेरा: 08:30 आगमन


फुलेरा–शकूरबस्ती के बीच भी चलेगी अनारक्षित ट्रेन

दूसरी जोड़ी 09713/09714 (फुलेरा–शकूरबस्ती–फुलेरा) भी कुल 4 फेरों में चलाई जाएगी।
इस ट्रेन का संचालन 29 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक फुलेरा और शकूरबस्ती दोनों स्टेशनों से किया जाएगा।

इस ट्रेन में भी 14 कोच (12 साधारण + 2 एसएलआर) लगाए जाएंगे।


फुलेरा–शकूरबस्ती ट्रेन की टाइमिंग

यह स्पेशल ट्रेन फुलेरा से सुबह 10:40 बजे रवाना होगी।

  • रिंगस: 11:45 से 11:50

  • नारनौल: 13:38 से 13:40

  • रेवाड़ी: 14:48 से 14:50

  • गुरुग्राम: 15:28 से 15:30

  • शकूरबस्ती: 16:30 आगमन


तीन राज्यों के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये दोनों ट्रेनें पूरी तरह अनारक्षित होंगी और खासतौर पर नववर्ष के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए चलाई जा रही हैं। इससे हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के हजारों रेल यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुगम होगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन में हरियाणा का विजन पेश, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया भविष्य का खाका

Haryana News: बंद कुएं, टैंक और सीवर में उतरने से बचें, डॉ. अरविंद शर्मा ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

हरियाणा के सिरसा के किन्नू की बढ़ी शान, GI टैग पर CM सैनी ने किसानों से की खास अपील

Haryana news : हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सेवा सुरक्षा का दायरा बढ़ा; 31 जुलाई तक करें पंजीकरण

हरियाणा में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल

Haryana News: हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग