अंबाला से पहली बार शुरू हुई वृंदावन-मथुरा के लिए AC बस सेवा, यहां जानिए रूट, टाइमिंग और किराया

On: July 24, 2026 9:00 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा रोडवेज ने अंबाला छावनी से पहली बार वृंदावन और मथुरा के लिए सीधी AC बस सेवा शुरू कर दी है. बस रोज सुबह 5:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:30 बजे वृंदावन पहुंचती है. वृंदावन का किराया 568 रुपये और मथुरा का 631 रुपये तय किया गया है. इससे श्रद्धालुओं को बिना बस बदले आरामदायक और किफायती यात्रा की सुविधा मिलेगी.

अंबाला: भगवान श्रीकृष्ण और बांके बिहारी के दर्शन के लिए अब अंबाला और आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं को बसें बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दरअसल, हरियाणा रोडवेज ने अंबाला छावनी बस अड्डे से पहली बार वृंदावन और मथुरा के लिए सीधी वातानुकूलित (एसी) बस सेवा शुरू कर दी है. लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है. इस बस सेवा के पहले ही दिन यात्रियों की अच्छी संख्या देखने को मिली. इस पहल से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प भी मिलेगा.

प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे अंबाला से होगी रवाना

बता दें कि हरियाणा रोडवेज की यह एसी बस प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे से रवाना होती है. यह बस दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और पलवल होते हुए करीब 395 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर लगभग 2:30 बजे वृंदावन और मथुरा पहुंचती है. लगभग नौ घंटे की इस यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है. रास्ते में निर्धारित स्थानों पर जलपान और विश्राम के लिए बस रुकती है. इसके अलावा बस में पेयजल के लिए कैंपर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.

वृंदावन और मथुरा तक इतना है किराया

वहीं, किराए को भी आम लोगों की पहुंच में रखा गया है. वृंदावन तक प्रति यात्री 568 रुपये और मथुरा तक 631 रुपये किराया निर्धारित किया गया है. रोडवेज का मानना है कि इस किफायती किराए से अधिक से अधिक श्रद्धालु इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे. विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और परिवारों के लिए यह सेवा काफी सुविधाजनक साबित होगी, क्योंकि अब उन्हें बीच रास्ते में वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

दर्शन के बाद उसी दिन होगी वापसी

श्रद्धालुओं को दर्शन और भ्रमण के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से बस उसी दिन रात 9:30 बजे मथुरा से अंबाला के लिए रवाना होती है. पूरी रात का सफर तय करने के बाद यह बस अगले दिन सुबह करीब 6 बजे अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचती है. इस समय-सारिणी के कारण श्रद्धालु एक ही यात्रा में वृंदावन और मथुरा के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर आसानी से लौट सकते हैं.

परिवहन मंत्री अनिल विज की पहल पर शुरू हुई सेवा

इस बारे में लोकल 18 को अधिक जानकारी देते हुए अंबाला छावनी बस स्टैंड के स्टैंड इंचार्ज बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों की आस्था और लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि बस नियमित रूप से संचालित होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. एसी बस में आरामदायक सीटों के साथ पेयजल की व्यवस्था की गई है और यात्रा के दौरान आवश्यक स्थानों पर बस रुकने की सुविधा भी रहेगी.

उन्होंने बताया कि इस नई बस सेवा की शुरुआत हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज की पहल पर की गई है. इससे अंबाला के अलावा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि पहले यात्रियों को दिल्ली या अन्य शहरों से बस बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते थे. अब सीधी एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान, सुरक्षित और आरामदायक हो गई है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बारिश के बीच धंसा हाईवे…हालत इतने गंभीर, गुरुग्राम पुलिस ने संभाली कमान, कंपनियों से अपील- लागू करें Work From Home

कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

कम बजट में चाहिए फरीदाबाद में घर, तो सेक्टर-75 बन सकता है बेहतरीन विकल्प.. जानिए 1BHK, 2BHK और 3BHK की कीमत

खेतों में अंधेरा और सूखते धान.. फरीदाबाद के किसानों ने सुनाई दर्दभरी आपबीती, कहा- बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो..

UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

हरियाणा में IDFC बैंक में 657 करोड़ के घोटाले में CBI ने चंडीगढ़ और लुधियाना में मारे छापे