चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

On: May 1, 2026 7:05 PM
Follow Us:

President Murmu Chandigarh Visit: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
President Murmu Chandigarh Visit: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

शिमला से दिल्ली जाते समय ट्रांजिट हॉल्ट पर रुकीं थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
President Murmu Chandigarh Visit, (मेरा हरियाणा), चंडीगढ़: चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने स्वागत किया। इस दौरान चीफ सेक्रेटरी एच. राजेश प्रसाद, वित्त मंत्री हरपाल चीमा, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला से दिल्ली जाते समय ट्रांजिट हॉल्ट के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुकीं थी। एयरपोर्ट पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक टीम ने भी राष्ट्रपति को सम्मानपूर्वक सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

ट्रांजिट ठहराव के दौरान प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राष्ट्रपति से चंडीगढ़ के विकास और शहर से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था और स्मार्ट सिटी से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने, पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्रों के विस्तार और शहरी योजना से जुड़े अहम मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए।

ये भी पढ़ें: ममता बोली- धांधली हुई तो जान की बाजी लगा देंगे, बंगाल पुलिस पर चुनाव आयोग के दवाब में काम करने का आरोप

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now