टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तार, अनिल पंडित से लिंक आया सामने

On: October 21, 2026 9:33 PM
Follow Us:

Last Updated:

Tiger Shroff Case 8 Accused Arrest: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में सोनीपत से एक और गिरफ्तारी हुई है. लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अंकित को मुंबई पुलिस ने गोहाना से पकड़ा है. आरोपी पर साजिश में शामिल होने का आरोप है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा का एक और युवक गिरफ्तारZoom

मुंबई के जुहू में बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी हुई है.

सोनीपत, मुंबई के जुहू में बालीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में हरियाणा से एक और गिरफ्तारी हुई है. सोनीपत के गोहाना के बरौदा से मुंबई पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है और आरोपी का नाम अंकित है. मुंबई पुलिस ने आरोपी को गोहाना कोर्ट में पेश कर ट्रांज़िट डिमांड पर लिया है.

बताया जा रहा है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के राइट हैंड अनिल पंडित के संपर्क में अंकित था और उस पर भी इस प्लान में शामिल होने का आरोप है. अंकित और अनिल पंडित के बीच पैसों का लेन देन भी हुआ है. गोहाना पुलिस और मुम्बई पुलिस ने मिलकर कार्यवाही की है. इससे पहले, गोहाना के बरोदा के नाबालिग को भी गिरफ्तारी हो चुकी है. आरोपी को 21 अक्तूबर को दोपहर को कोर्ट में पेश किया गया है. इस दौरान सादी वर्दी में मुंबई पुलिस के जवान नजर आए हैं. आरोपी के चेहरे को पुलिस ने काले कपड़े से कवर किया था.

सोनीपत से जुड़े हैं सात आरोपी

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस में सात आरोपी सोनीपत से जुड़े हैं. इस केस में अब तक दो युवतियों समेत कुल आठ लोगों को अरेस्ट किया गया है. ये सभी युवा हथियारों की सप्लाई से लेकर गोली चलाने में शामिल थे. सोनीपत से नाबालिग के अलावा, दो शूटर और चार हथियार सप्लायरों की इस पूरे गोलीकांड में भूमिका रही है. यूपी की रहने वाली दो लड़कियां राधा और बबीता भी सोनीपत में रहती थी.

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अंकित के संपर्क में और कौन-कौन से युवक थे. इस मामले में बरोदा गांव के नाबालिग के अलावा, रेहान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अन्य संभावित संपर्कों की भी जांच कर रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में 2 दिन नहीं आएगा पानी, 23 अक्टूबर से इन इलाकों में सप्लाई बंद, देखें पूरी लिस्ट

DAP लेने गए किसान, दुकानदारों ने रख दी दूसरी दवाइयां खरीदने की शर्त, फरीदाबाद में ये क्या हो रहा?

टाइगर श्रॉफ केसः ‘भोला बहला फुसलाकर ले गया’, आरोपी सुमित ने मां से कहा था खाटू श्याम जा रहा हूं, आशा बोली-मेरा बेटा बेकसूर है

चंडीगढ़ के नामी होटल में मिली बिजनेसमैन की लाश, रात को कमरे में आई लड़की को पुलिस ने हिरासत में लिया

क्या 3 दिन अंधेरे में डूब जाएगा हरियाणा, हड़ताल पर क्यों जा रहे हैं बिजली कर्मचारी, क्या है विवाद? सब कुछ जानें

हरियाणा में 22 से 24 अक्टूबर तक बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, नूंह-गुरुग्राम में निजी कंपनी को लाइसेंस देने का विरोध, मंत्री अनिल विज ने वार्ता के लिए बुलाया