‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे

On: September 18, 2026 9:04 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के भिवानी में सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग की गई है. अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर हमला किया और इसमें सिंगर बाल-बाल बचे हैं. सोशल मीडिया पर ‘पंडित’ ने जिम्मेदारी ली.

'कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी', हरियाणवीं सिंगर पर फायरिंगZoom

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे

भिवानी. हरियाणा के चर्चित सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग की गई है. सिंगर के घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने सिंगर पर फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में कर रही है.

उधर, सोशल मीडिया पर पंडित नाम से डाली गई पोस्ट में फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है. इसमें लिखा है कि कॉल का जवाब दो नहीं तो तेरी छाती में गोली लगेगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट में हिमांशु सोनीपत, हैरी बॉक्सर, हरमन संधू और अनिल पंडित के नाम लिखे गए हैं.. पुलिस पोस्ट की भी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्ट किसने और किस उद्देश्य से डाली है.

कौन है सिंगर दिलेर खरकिया 

भिवानी के गांव खरक में प्रसिद्ध रागनी कलाकार राजेंद्र खरकिया के घर के बेटे दिलेर खरकिया हैं. पिता की तरह ही उन्होंने नौ वर्ष की उम्र में गाना शुरू किया था. खरकिया का जन्म 8 अगस्त 1997 को हुआ है. वह अब तक ‘लीलो चमन’, ‘मोटो’, ‘जूती काली’, ‘हाई कोर्ट’, ‘कबूतरी’ और ‘आलू मटर’ जैसे चर्चित गाने गा चुके हैं. गौर रहे कि दिलेर ने साल 2018 में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिवार विदेश में, मगर साहिल ने चुना भारत का साथ…. लाखों की नौकरी छोड़ अब कर रहें ये काम

PSEB Exam 2027: बोर्ड परीक्षा फॉर्म की तारीखें जारी, डेडलाइन चूकी तो होगी कार्रवाई

जावेद ने बनकर हिंदू महिला से की शादी, 6 महीने बाद खुला राज तो 3 बच्चों का बाप निकला, 12 साल पुरानी पहली बेगम ने भी काटा बवाल

गुरुग्रामः डेटिंग ऐप के जरिये हुस्न का जाल फेंकती थी MBA पास हसीना, फिर लाखों रुपये वसूलती थी, 90 लाख की वसूली में गिरफ्तार

9 साल की उम्र में मिला वो दर्द और 23 साल से न्याय का इंतजार, बिन टांगों-एक हाथ के एवरेस्ट बेस कैंप तक चढ़ाई करने वाले टिंकेश कौशिक की कहानी

‘मेरे से क्या दिक्कत है…खुल कर बता दें’, अपनी ही सांसद कुमारी सैलजा पर भड़के MLA गोकुल सेतिया, हरियाणा कांग्रेस की लड़ाई फिर सामने आई