Bank Holiday: दिसंबर महीने में अलग-अलग राज्यों में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा ले काम

On: November 30, 2025 11:21 AM
Follow Us:
Bank Holiday

Bank Holiday: साल 2025 के आखिरी महीने दिसंबर में बैंक ग्राहकों को अपने कामकाज की योजना सावधानी से बनानी होगी। इस महीने कुल 18 दिन देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। यदि आप खाता खोलना, चेक जमा करना, पासबुक अपडेट करना या लोन से जुड़ा कोई जरूरी काम करवाना चाहते हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर चेक कर लें।

दिसंबर 2025 की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, दिसंबर 2025 में छुट्टियों की स्थिति इस प्रकार रहेगी। ध्यान रहे, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हैं, इसलिए सभी छुट्टियां एक ही शहर में लागू नहीं होंगी।

  • 1 दिसंबर (सोमवार): ईटानगर और कोहिमा में उद्घाटन दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस।

  • 3 दिसंबर (बुधवार): गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर दिवस।

  • 7 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

  • 12 दिसंबर (शुक्रवार): शिलांग में पा तोगन नेंग मिनजा संगमा की पुण्यतिथि।

  • 13 दिसंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद।

  • 14 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

  • 18 दिसंबर (गुरुवार): शिलांग में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि।

  • 19 दिसंबर (शुक्रवार): गोवा में गोवा मुक्ति दिवस (पणजी)।

  • 20 दिसंबर (शनिवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार (नया साल)।

  • 21 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

  • 22 दिसंबर (सोमवार): सिक्किम में लोसूंग/नामसूंग त्योहार।

  • 24 दिसंबर (बुधवार): आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस ईव।

  • 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस – पूरे देश में बैंक बंद।

  • 26 दिसंबर (शुक्रवार): आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस की छुट्टी।

  • 27 दिसंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद। (कोहिमा में अतिरिक्त छुट्टी)।

  • 28 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।

  • 30 दिसंबर (मंगलवार): शिलांग में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि।

  • 31 दिसंबर (बुधवार): आइजोल और इंफाल में न्यू ईयर ईव / इमोइनु इराटपा।

ग्राहकों के लिए सलाह

इस भरी-पूरी छुट्टियों की सूची को देखते हुए, बैंक ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी बैंकिंग कामों को अग्रिम रूप से निपटा लें। ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा का इस्तेमाल करके भी कई लेन-देन घर बैठे किए जा सकते हैं, जिससे छुट्टियों के दौरान आपके काम में कोई रुकावट नहीं आएगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, इन तहसीलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

UGC NET में प्रगति श्योराण का शानदार प्रदर्शन, 99.95 परसेंटाइल के साथ हासिल की ऑल इंडिया 12वीं रैंक

Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

Haryana News: हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी