हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: EWS की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये

On: January 15, 2026 9:51 AM
Follow Us:
हरियाणा सरकार

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार ने EWS श्रेणी के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दी है। यह फैसला केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है।

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। संशोधित आय सीमा राज्य में सिविल पदों और सेवाओं में प्रत्यक्ष भर्ती के साथ-साथ सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु आरक्षण पर लागू होगी।

गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी 2019 को जारी आदेशों के तहत EWS वर्ग के लिए वार्षिक आय सीमा 6 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। लंबे समय से इस सीमा की समीक्षा की मांग की जा रही थी, जिसके बाद सरकार ने इसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष करने का निर्णय लिया है।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि आय सीमा में संशोधन के अलावा EWS से जुड़े अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह यथावत रहेंगी। इस फैसले से राज्य में बड़ी संख्या में ऐसे परिवारों को लाभ मिलेगा, जो अब तक EWS आरक्षण के दायरे से बाहर थे।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?

खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड