हरियाणा में होली से पहले रेलयात्रियों को बड़ी राहत, खाटूश्याम- शिरडी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दौड़ेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

On: February 6, 2026 12:02 PM
Follow Us:
हरियाणा

हरियाणा समेत उत्तर भारत के रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। त्योहारी सीजन और होली पर्व पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 7 जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को फरवरी के बाद अब मार्च महीने तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से यात्रियों को न सिर्फ अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, बल्कि कंफर्म टिकट मिलने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि साप्ताहिक ट्रेनों की समीक्षा के बाद होली पर्व को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों के विस्तार से महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासतौर पर धार्मिक यात्राओं और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह फैसला फायदेमंद साबित होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से खाटूश्याम, शिरडी साईं बाबा, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। होली के दौरान इन रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन भीड़ प्रबंधन में मदद करेगा।

मार्च महीने तक जिन 7 जोड़ी साप्ताहिक ट्रेनों के संचालन को बढ़ाया गया है, उनमें बीकानेर–साईनगर शिरडी, हिसार–खड़की, हिसार–वलसाड, भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस, अजमेर–बांद्रा टर्मिनस, अजमेर–दौंड और अजमेर–सोलापुर ट्रेन शामिल हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों का समय और स्टेशनों पर ठहराव पहले की तरह ही रहेगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

रेलवे के इस फैसले से हरियाणा के हिसार, बीकानेर और अजमेर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। त्योहारों के दौरान सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी साबित हो रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now