Breaking News: हरियाणा के इस शहर में बनेगा श्वान शेल्टर, आवारा कुत्तों से मिलेगी राहत

On: November 7, 2025 5:51 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा : धारूहेड़ा के लोगों के लिए बडी राहत रही खबर है। जल्द ही लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका की ओर से करीब 18 लाख की लागत से एक डॉग यार्ड (श्वान शेल्टर) बनाया जाएगा। यार्ड में आवारा कुत्तों को पकड़कर रखा जाएगा, जहां उनकी देखभाल और टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। Breaking News

नगर पालिका जेई दीपक यादव ने बताया कि डॉग यार्ड के निर्माण के लिए भूमि का चयन हो चुका है और बजट प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां पशु चिकित्सक और सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि पकड़े गए कुत्तों की उचित देखभाल की जा सके। बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को देखते हुए यह कदम आवश्यक था, क्योंकि आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही थीं। Breaking News

कुतों के काटने केस बढे: बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बाजार और कॉलोनियों में कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई थी, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी होती थी। अब डॉग यार्ड बनने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य की भी बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। Breaking News

SUMIT SEC DHR नपा की ओर से गरीब नगर में श्वान यार्ड बनाया जाएगा। बजट मंजूर कर अनुमति के लिए भेजा गया है। यार्ड के बनने से लोगों का आवारा श्वानों से राहत मिल सकेगी।
सुमित कुमार, नपा सचिव धारूहेड़ा

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का दिल्ली-जींद पर ट्रायल पूरा, 120 kmph की रफ्तार से लगाई दौड़; PM मोदी जल्द करेंगे लॉन्च

हरियाणा के फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, बहन को छोड़ने की बात पर साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, 1 अक्टूबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल

Haryana Weather Update: हरियाणा-पंजाब में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, तापमान सामान्य से 3°C तक ऊपर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

Haryana News: पानीपत में फायर सेफ्टी पर बड़ा खुलासा, 90% कोचिंग सेंटर, होटल और अस्पताल बिना NOC के संचालित

हरियाणा की बेटी प्रियंका चहल बनीं बीएआरसी में वैज्ञानिक अधिकारी, मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता