चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

On: July 30, 2026 5:26 AM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh PU Student Death: चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में बारिश के बीच करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत हो गई. परिजनों को 23 लाख रुपये मुआवजा और भाई को नौकरी मिलेगी. इस मामले को लेकर मंगलवार को काफी हंगामा भी देखने को मिला. छात्रा मूल रूप से हरियाणा के महेंद्रगढ़ की रहने वाली थी.

चंडीगढ़ में छात्रा की मौतः साइंटिस्ट बनना चाहती थी ज्योति, PU ने मांगें मानीZoom

पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की छात्रा की मौत हो गई.

चंडीगढ़.  पंजाब विश्वविद्यालय में मंगलवार को बारिश के बीच करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर ज्योति की मौत हो गई. छात्रा की मौत के बाद छात्र भड़क गए और फिर कई घंटे तक बवाल होता रहा. छात्र वीसी दफ्तर के बाद धरने पर बैठ गए. वहीं, परिजनों ने छात्रा का शव लेने से इंकार कर दिया था. हालांकि, बाद में परिजनों की मांगों को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मान लिया. ऐसे में अब छात्रा के परिवार को 23 लाख रुपये मुआवजा और भाई को यूनिवर्सिटी में नौकरी दी जाएगी.

ज्योति के मामा जितेंद्र ने देर शाम को मीडिया से बातचीत में कहा कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने हमारी मांगे मान ली हैं.

उधर, चंडीगढ़ में कुलपति प्रो. रेनू विग ने माइक्रोबायोलॉजी विभाग की शोध छात्रा ज्योति के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है. प्रो. रेनू विग ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है. कुलपति ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि परिवार की मांगों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने परिवार को आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवार सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. गौर रहे कि ज्योति के भाई को यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी दी जाएगी.

रेवाड़ी की रहने वाली थी ज्योति

पीएचडी स्कॉलर ज्योति के पिता रविंद्र किसान हैं और परिवार में एक भाई और एक बहन हैं. भाई पवन गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करता है. ज्योति पढ़ाई में काफी होशियार थी. उसने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से बीएससी, हिसार से एमएससी की पढ़ाई की थी. ज्योति करीब दो महीने पहले ही अपने घर आई थी. ज्योति साइंटिस्ट बनना चाहती थी. घटना के दौरान वह फोन पर मां से बात कर रही थी.

क्या है मामला

दरअसल, चंडीगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई और जगह जगह जलभराव हो गया. इस दौरान यूनिवर्सिटी में हॉस्टल नंबर 8 से होते हुए ज्योति हॉस्टल नंबर 10 की तरफ जा रही थी और इस दौरान फुटपाथ से जैसी निकली तो उसे करंट ललगा और वह वहीं गिर गई. उसे 16 अस्पताल में लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो चुकी है. घटना के बाद छात्र भड़क गए और वीसी दफ्तर का गेट तोड़ दिय़ा और साथ ही बिजली दफ्तर की तालाबंदी भी कर दी थी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘भगवान’ ने बच्चे को दिया नया जीवन, रोहतक में एक साल बाद फेफड़े में अटका पेंच निकाला, पैर में फ्रैक्चर के बाद हुआ था खुलासा

Delhi NCR 7 Days Weather Forecast: 2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

अब बिना केमिकल चमचमाएगा घर, इस आसान तरीके से तैयार करें नेचुरल क्लीनर वो भी बिना खर्च के

Punjab University Student Death: किसान की बेटी बनने वाली थी प्रोफेसर, NET-JRF और CTET भी किया था पास, PhD से पहले थम गई जिंदगी

5 रुपये में भरपेट थाली, हजारों का सहारा…गुरु पूर्णिमा पर अंबाला में परोसते दिखे SP अजीत

यमुनानगर में 11 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी फार्मेसी कंपनी में ड्राइवर