हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम सैनी किया ऐलान

On: January 17, 2026 5:40 PM
Follow Us:
लाडो लक्ष्मी योजना

लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण और किसान हितैषी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं और हरियाणा सरकार भी इसी दिशा में मजबूती से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में संचालित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत शनिवार को तीसरी किस्त जारी की गई है। इस किस्त के अंतर्गत प्रदेश की 8 लाख 63 हजार 918 लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में सीधे 181 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के तहत तीन किस्तों में कुल 441 करोड़ रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों को दी जा चुकी है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि सरकार ने प्रदेश में अधिक से अधिक बहन-बेटियों को योजना का लाभ देने के उद्देश्य से इसके दायरे का विस्तार करने का निर्णय लिया है। जनवरी 2026 से इस योजना का लाभ उन परिवारों की बेटियों को भी मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है। इसके साथ ही सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों की माताओं को भी योजना में शामिल किया गया है।

लाडो लक्ष्मी योजना
लाडो लक्ष्मी योजना

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि जिन माताओं ने अपने बच्चों को गंभीर तीव्र कुपोषण या मध्यम तीव्र कुपोषण से सफलतापूर्वक बाहर निकाला है, उन्हें भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा। फरवरी 2026 से इस योजना के तहत 1100 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बचत खाते में जमा की जाएगी, जबकि शेष 1000 रुपये सरकार द्वारा संचालित आरडी या एफडी खाते में जमा किए जाएंगे, जिससे भविष्य में महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में उठाए गए कदमों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान हित सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं। कृषि क्षेत्र से जुड़ी पांच योजनाओं के अंतर्गत कुल 659 करोड़ रुपये की अनुदान और प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। पराली न जलाने वाले 5 लाख 54 हजार 405 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 461 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को 9 हजार 885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए 85 करोड़ 10 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा धान की सीधी बिजाई करने वाले 31 हजार 605 किसानों को 75 करोड़ 54 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत 13 हजार 500 किसानों को 15 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि जारी की गई है, जबकि आलू और फूल गोभी की खेती करने वाले 4 हजार 73 किसानों को भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि हर घर हर गृहणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 6 लाख 8 हजार 842 महिलाओं के बैंक खातों में 18 करोड़ 56 लाख रुपये की सब्सिडी राशि भी शनिवार को जारी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं और किसानों दोनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर हरियाणा को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Astro Tips : घर में रखी ये 4 चीजें बढ़ा सकती हैं आर्थिक तंगी, करें सेंधा नमक का टोटका

Schools Closed Tomorrow Karma Puja 2026: 22 और 23 सितंबर को कहां-कहां स्कूल और बैंक बंद रहेंगे? करमा पूजा पर मिलेगी सरकारी छुट्टी

बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

फरीदाबाद में हिट-एंड-रन केस में फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर के पिता की मौत, आरोपी को मिली जमानत

राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

सर, पेशाब करने जाना है… पुलिस की कस्टडी से भागने लगा हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण