हरियाणा के रेवाड़ी में दही-हांडी को लेकर विवाद, मंदिर में चलीं 4 गोलियां; आधी रात मची भगदड़

On: September 7, 2026 4:15 AM
Follow Us:

Rewari Firing: हरियाणा के रेवाड़ी के बोड़िया कमालपुर गांव में बड़े मंदिर में आधी रात हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हंडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते गांव के युवक के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने एक के बाद एक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर में शनिवार को होने वाले भंडारे को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

जानकारी के अनुसार गांव के बड़े शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में जागरण चल रहा था। आधी रात को मंदिर में मटकी (दही-हंडी) तोड़ने के लिए लाइट बंद कर जैसे ही गांव के युवक उपर चढने लगी गांव के प्रमोद ने गांव मांढिया निवासी संजीत, चीकू और सोले के साथ मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग कर दी। अचानक गोलियां चलने की आवाज से कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस रात को ही मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि प्रमोद ने माढ़ियां निवासी प्रमोद अपने साथियों के साथ खुद मटकी तोड़ना चाहता था। जिसके लिए उन्होंने अंधेरे में मटकी को निशाना बनाकर फायरिंग की।

गांव की सरपंच नेहा ने बताया कि रात को मंदिर में भंडारे के दौरान गोलियां चलने की सूचना मिली थी। सुबह पता चला कि गांव के ही युवक ने दूसरे गांव के अपने साथियों के साथ मिलकर मटकी तोड़ने के लिए फायरिंग की थी। मंदिर कमेटी सदस्य अभय सिंह ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी थी। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं कह सकता।

हरियाणा के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर 88553 Also read: हरियाणा के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार का मौका, ये है पूरी प्रक्रिया

सदर थाना एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि दही हंडी तोड़ने के विवाद में फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, ग्रामीणों ने 4 राउंड हवाई फायरिंग की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोनों मंदिरों में थे कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार गत वर्षों की भांति इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गांव के दोनों मंदिरों में कार्यक्रम रखे गए थे। रेवाड़ी में रह रही गांव की एक महिला की मौत के बाद छोटे मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के आयोजकों ने अपना कार्यक्रम रद कर दिया, जबकि बड़े मंदिर के आयोजकों में से कुछ ने कार्यक्रम रद्द करने से मना कर दिया। रात को हुई फायरिंग की घटना को गांव में बढ़ रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

Haryana News: रतिया तहसील कार्यालय में फिर विजिलेंस का छापा, रजिस्ट्री क्लर्क 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: NCC कार्यालय में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार, 20 हजार की मांगी थी घूस

Haryana News: हरियाणा के 700 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, एक साल में बनेंगी नई बिल्डिंग; हर स्कूल में लगेगा सोलर सिस्टम

Haryana News: पुराने कमर्शियल वाहन मालिक सावधान! अब जब्त होंगी कंडम गाड़ियां, एक्शन में विभाग