कैथल बस स्टैंड में रोडवेज कंडक्टर पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद घटना,दो युवकों ने लात-घूंसों और लाठियों से किया वार

On: December 1, 2025 3:50 PM
Follow Us:
कैथल

हरियाणा के कैथल में शनिवार देर शाम रोडवेज बस के एक कंडक्टर के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा बढ़ा दी है। बस स्टैंड पर दो युवकों ने कंडक्टर सुभाष पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरा हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों युवक पहले बातचीत करते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद कंडक्टर पर बेरहमी से लात-घूंसों और लाठियों से हमला शुरू कर देते हैं।

हमले के दौरान कंडक्टर लगातार मदद के लिए शोर मचाता रहा, जिसके बाद पास मौजूद रोडवेज कर्मचारी उसकी ओर दौड़े। कर्मचारियों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल कंडक्टर सुभाष को तुरंत कैथल नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे सिर, आंख, नाक और मुंह में गंभीर चोटें होने की पुष्टि हुई है।

कैथल

घायल सुभाष ने बताया कि वह धनौरी रूट से ड्यूटी खत्म कर कैथल लौट रहा था। उसी दौरान नीरज और काला नाम के दो युवक उसकी बस का पीछा करते दिखे। सुभाष के अनुसार, पहले भी उनका इन आरोपियों से विवाद हो चुका था, जिसे आपसी समझौते से खत्म कर दिया गया था, लेकिन आरोपी बदला लेने की नीयत से हमला करने आए थे।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसएचओ साहिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

यह घटना न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर होने वाली वारदातों को लेकर चिंता भी बढ़ाती है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

घर पर ताला लगा क्यों छोड़ा घर? 1952 से मुसीबतों में घिरा फरीदाबाद का दयालपुर, लोग बोले- कोई सुनवाई नहीं

success story | painting story | business| पेंटिंग की दुनिया में कैसे बढ़ सकते हैं आगे? अंबाला की मानसी से सीखिए हुनर, एक डिजाइन से कमाए 50 हजार रुपये

Good News: 7084 करोड़ का एक्‍सप्रेसवे, द‍िल्‍ली-NCR के 5 शहरों की मौज, कैसे ये सुपर कॉरिडोर जाम को करेगा तमाम

चंडीगढ़ में राजा डी किंग ने iPhone 17 बांटे, इस बार ऑनलाइन लगाया लंगर, जिसने पूरी की ये खास शर्त, उसे ही मिले

125 साल से चली आ रही परंपरा फिर जीवंत, अंबाला में पांच हिंडोलों के साथ शुरू हुआ वामन द्वादशी मेला

गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी