हरियाणा के हांसी में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जीजा ने सालों पर की फायरिंग, मचा बवाल

On: September 9, 2026 1:32 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी के मॉडल टाऊन में बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर उसके दो भाई बहन की ससुराल पहुंचे थे, लेकिन गली में जीजा और सालों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया। मामला हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन का है, जहां मंगलवार को एक जीजा ने अपने दो सालों पर कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। गनीमत रही कि दोनों भाई किसी तरह मौके से भाग निकले और बाल-बाल बच गए।

आपको बता दे कि खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी। सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सरोज ने अपने भाइयों को फोन कर बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। सूचना मिलने पर जसबीर और मनदीप अपनी बहन के घर पहुंचे।आरोप है कि दोनों भाइयों को गेट पर देखते ही बारू भड़क गया। उसके साथ उसका भाई नरेश भी मौजूद था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गली में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

इसी दौरान आरोप है कि बारू ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली मिस हो गई। दूसरी गोली चलाने की कोशिश के दौरान दोनों भाइयों ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद हांसी शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वहीं जसबीर ने आरोप के लगाया कि शादी के शुरुआती वर्षों के बाद बारू नशा करने लगा और सरोज के साथ मारपीट करता था। बहन के दो बच्चे भी है।

हांसी शहर बस स्टैंड जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मॉडल टाउन में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला ने अपने भाइयों को बुलाया था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और बारू ने पिस्टल से दो फायर किए। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने दो पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News:25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरदावर रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन से संबंधित कार्य करवाने के लिए मांगे थे पैसे

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

Haryana News: कैथल में 20 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा और 2 रौंद बरामद

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुड्डा का सरकार पर निशाना, बोले- अब सिर्फ आश्वासन नहीं, चाहिए समाधान

हरियाणा में महिलाओं को डबल फायदा, लाडो लक्ष्मी योजना के साथ दूसरी योजनाओं का लाभ भी जारी रहेगा: cm सैनी

Haryana News: सीएम सैनी ने छात्रों के लिए किया बड़ा ऐलान, 10वीं से 12वीं तक के छात्रों को मिलेंगे 5 लाख टैबलेट