Emergency Alert Message: क्या आपके मोबाइल पर आया अचानक अलर्ट मैसेज? जानिए क्या है पूरा मामला

On: May 2, 2026 3:21 PM
Follow Us:

Emergency Alert Message: शनिवार सुबह करीब 11:41 बजे कई लोगों के मोबाइल पर अचानक तेज बीप के साथ एक इमरजेंसी अलर्ट मैसेज आया, जिससे लोग घबरा गए। हालांकि, इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

क्या है यह अलर्ट मैसेज?

यह अलर्ट दरअसल भारत सरकार द्वारा नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा था। इस सिस्टम को आपदा के समय नागरिकों तक तुरंत सूचना पहुंचाने के लिए विकसित किया गया है।

Did you receive a sudden alert message on your mobile 1

कैसे काम करेगा सिस्टम

यह तकनीक सेल ब्रॉडकास्ट सेवा पर आधारित है, जो किसी क्षेत्र विशेष के सभी मोबाइल यूजर्स को एक साथ अलर्ट भेज सकती है। इसका उपयोग भूकंप, बाढ़, तूफान या अन्य आपात स्थितियों में तुरंत चेतावनी देने के लिए किया जाएगा।

मैसेज में क्या लिखा था?

अलर्ट मैसेज हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में भेजा गया था। इसमें बताया गया कि ‘भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सके। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है। – भारत सरकार’

क्यों जरूरी है यह सिस्टम

इस तरह के अलर्ट सिस्टम से भविष्य में जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी, क्योंकि समय रहते लोगों को खतरे की जानकारी मिल सकेगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now