हरियाणा में संयुक्त आयुक्त की महिला असिस्टेंट 2000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

On: February 17, 2026 8:33 AM
Follow Us:
हरियाणा में संयुक्त आयुक्त की महिला असिस्टेंट 2000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने नगर निगम मुख्यालय में तैनात संयुक्त आयुक्त की असिस्टेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई है, जो एनआईटी कार्यालय में एचकेआरएम के तहत कार्यरत थी।

मैरिज सर्टिफिकेट के नाम पर मांगी 2000 रुपये रिश्वत

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ने मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के बदले 2000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इस संबंध में डबुआ कॉलोनी निवासी एडवोकेट धनराज ने एसीबी से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि बिना रिश्वत दिए संबंधित कार्य करने से मना किया जा रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया।

ट्रैप के दौरान रंगे हाथ पकड़ी गई आरोपी

एसीबी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता को चिन्हित 2000 रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी महिला ने पैसे स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने रिश्वत की राशि को भी बरामद कर लिया और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ जारी, हो सकती हैं और खुलासे

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस मामले में अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं या नहीं।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार और जांच एजेंसियों की सख्ती को दर्शाती है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत संबंधित विभाग में करें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन होगी मानसून की एंट्री

Haryana News: हरियाणा के हांसी में XEN पर गिर सकती है गाज, निजी व्यक्ति 16500 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मध्यस्थ की भूमिका निभाने का आरोप

Haryana News:हरियाणा के गुरुग्राम में चला पुलिस का बुलडोजर, 13 मामलों के आरोपी का अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

हरियाणा के रादौर में CIA टीम पर हुए हमले में चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी के घर से बरामद हुआ ड्रग्स

Haryana news : हरियाणा के राज्यपाल ने ‘ओलंपिक दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, खिलाड़ियों को दिया ये संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड में वर्षा की कमी को लेकर अलर्ट हुई सरकार, कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ दावा