हांसी रोड स्थित बीड के पास टायर से भरे कंटेनर में लगी आग

On: April 24, 2026 1:00 AM
Follow Us:

Fire breaks out in a container filled with tires near Beed, located on Hansi Road.
टायर के कंटेनर में लगी आग पर काबू पाते हुए।

  • मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, पाया आग पर काबू

Jind News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) जींद। हांसी रोड स्थित बडा बीड वन के पास गुरूवार को उस समय हडकंप मच गया जब टायरों से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कंटेनर को भारी नुकसान पहुंच चुका था। जींद में हांसी रोड स्थित बडा बीड वन के पास गुरूवार को टायर से भरा कंटेनर गुजर रहा था।

अचानक से कंटेनर में धुंआ उठने लगा। चालक कंटेनर से बाहर निकलने में कामयाब हो गया। देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू नही पा लिया गया तब तक बडा बीड वन के पास हडकंप की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शी रिषि कुमार ने बताया कि अगर जल्द ही आग पर काबू नही पाया जाता तो बडा हादसा हो सकता था। कंटेनर से आग बुझने के बाद लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now