पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के हाथ की होगी प्लास्टिक सर्जरी, नांदेड़ हमले के बाद गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

On: August 15, 2026 2:17 PM
Follow Us:

Last Updated:

नांदेड़ में तेजधार हथियार से हुए हमले में घायल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके हाथ में गंभीर चोट आई है और चोट वाली जगह पर प्लास्टिक सर्जरी की जा सकती है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

मेदांता में भर्ती हुए सुखबीर सिंह बादल, अब हाथ की होगी प्लास्टिक सर्जरीZoom

गुरुग्राम: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे. महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए जानलेवा हमले के बाद हाथ में आई गंभीर चोट के इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नांदेड़ में तेजधार हथियार से हुआ था हमला

जानकारी के मुताबिक, नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था. हमले में उनके हाथ पर गंभीर चोट आई थी. प्राथमिक उपचार के लिए महाराष्ट्र में ही उनका इलाज कराया गया था. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया.

हाथ की चोट वाली जगह होगी प्लास्टिक सर्जरी

सुखबीर सिंह बादल को मेदांता अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित कमरा नंबर 4401 में भर्ती किया गया है. डॉक्टर उनकी हाथ की चोट की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि चोट वाली जगह पर प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी.

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

फिलहाल, सुखबीर सिंह बादल मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अस्पताल में उनका इलाज डॉक्टर संजय महेंद्रू की देखरेख में चल रहा है. डॉक्टर उनकी चोट की स्थिति का आकलन करने के बाद आगे के उपचार की प्रक्रिया तय करेंगे.

सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार को ही महाराष्ट्र से गुरुग्राम पहुंचे हैं. मेदांता अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now