Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें आज के ताजा दाम

On: May 20, 2026 12:20 PM
Follow Us:

Gold Silver Price: देशभर में सोना और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में दोनों कीमती धातुओं के दाम दबाव में नजर आए।

सोने की कीमत में गिरावट

सुबह करीब 10:40 बजे MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,58,570 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। सोने की कीमत में करीब 510 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान सोना 1,57,959 रुपये के निचले स्तर और 1,60,378 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा।

बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान कुछ समय के लिए सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा भी टूटा दिखाई दिया।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी की कीमतों में भी बड़ी कमजोरी दर्ज की गई। सुबह 10:45 बजे MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 2,68,866 रुपये रहा। इसमें करीब 1,253 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

आज के कारोबार में चांदी ने 2,66,850 रुपये प्रति किलो का लो और 2,69,605 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की सतर्कता के चलते सोना-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं वैश्विक आर्थिक संकेतों और ब्याज दरों को लेकर जारी अनिश्चितता का असर भी कीमती धातुओं पर दिखाई दे रहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी