Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, देखें ताजा रेट्स

On: April 19, 2026 9:47 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में सुस्त मांग और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रविवार को सर्राफा बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में भारी कमी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में 2.2 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आई और यह 5,700 रुपये टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 1.01 प्रतिशत यानी 1,600 रुपये सस्ता होकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला रुख

घरेलू बाजार के विपरीत, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि सोने पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 4,786.90 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी 1.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, मजबूत अमेरिकी डॉलर और स्थिर ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड सोने की कीमतों पर दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं, विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी स्थिति, बाजार में अस्थिरता बनाए हुए हैं।

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में तेजी की गति कमजोर पड़ गई है और कीमतें 4,800 डॉलर के स्तर से नीचे बनी हुई हैं। उनके अनुसार, स्पष्ट सकारात्मक संकेतों के अभाव में बाजार में बुलिश रुझान कमजोर पड़ा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (रिसर्च – कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी का कहना है कि मौजूदा समय में बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। सप्ताहांत में संभावित भू-राजनीतिक अपडेट्स से पहले निवेशक सतर्क हैं, जिससे सोने में ‘साइडवेज कंसोलिडेशन’ देखने को मिल रहा है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

ज्यादा मीठा, ऑयली फूड, कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स बढ़ा सकते हैं पिंपल्स, डाइटिशियन ने बताया संतुलित आहार

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी