Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानें 24 अप्रैल के ताजा भाव

On: April 24, 2026 11:07 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: सोना और चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने के दाम में करीब 1,000 रुपये तक की गिरावट आई, जबकि चांदी 2,300 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई।

MCX पर आज का हाल

5 जून डिलीवरी वाला सोना, जो पिछले सत्र में 1,51,761 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, आज 1,51,167 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में 1,50,750 रुपये तक फिसल गया। सुबह 10:20 बजे यह 589 रुपये (0.39%) की गिरावट के साथ 1,51,172 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

वहीं 5 मई डिलीवरी वाली चांदी 2,41,513 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,39,200 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,313 रुपये तक टूट गई। सुबह 10:20 बजे यह 713 रुपये (0.30%) की गिरावट के साथ 2,40,800 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा बाजार में भी नरमी

गुड रिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 600 रुपये गिरकर 1,52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 550 रुपये गिरकर 1,40,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 450 रुपये गिरकर 1,14,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 100 गिरकर 2,59,900 प्रति किलो है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (सुबह 10 बजे)

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,53,1001,40,350
मुंबई1,52,9501,40,200
कोलकाता1,52,9501,40,200
चेन्नई1,53,8201,41,000
लखनऊ1,53,1001,40,350
जयपुर1,53,7001,40,900

गिरावट की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता, खासकर अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर असमंजस, कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा है। अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में भी सोना-चांदी दोनों में गिरावट का यही रुख देखने को मिला।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now