Haryana: हरियाणा में CET पास युवाओं के लिए गुड न्यूज! हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये

On: April 28, 2026 2:04 PM
Follow Us:

Haryana CET Pass Candidates: हरियाणा में युवाओं के लिए रोजगार को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। हरियाणा सरकार ने घोषणा की है कि कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) पास करने वाले युवाओं को यदि समय पर नौकरी नहीं मिलती है, तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2 साल तक मिलेगी वित्तीय मदद

सरकार के फैसले के अनुसार, CET पास करने के बाद यदि किसी युवक को एक साल के भीतर नौकरी नहीं मिलती है, तो उसे अगले दो वर्षों तक हर महीने 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना उन युवाओं के लिए राहत मानी जा रही है, जो परीक्षा पास करने के बावजूद रोजगार नहीं पा सके हैं।

CET क्यों है जरूरी?

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में ग्रुप-C और ग्रुप-D पदों के लिए CET को अनिवार्य किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा किया जाता है।

युवाओं को मिलेगा सहारा

सरकार का मानना है कि सभी CET पास उम्मीदवारों को तुरंत सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं होता। ऐसे में यह आर्थिक सहायता युवाओं को अपने खर्च पूरे करने और नौकरी की तलाश जारी रखने में मदद करेगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now