Ethanol Excise Duty Removed: बीते कुछ समय से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने बोझ को थोड़ा कम करते हुए लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल (E22, E25, E27 और E30) पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग को और बढ़ाना है, जिससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम हो सके। बता दें, सरकार ने इस फैसले की जानकारी एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए दी है।
इन लोगों को मिलेगा फायदा
सरकार के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। पेट्रोल सामान्य पेट्रोल से कुछ हद तक सस्ता हो सकता है। कम खर्च में ज्यादा माइलेज मिलेगा और कम प्रदूषण होगा। इसके अलावा इससे किसानों और गन्ना उत्पादकों को भी लाभ होगा। ज्यादा एथेनॉल की मांग बढ़ने से गन्ना, चीनी मिलों और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बूस्ट मिलेगा। इससे उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।













