Gurugram Crime news : गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद, 20-25 हथियारबंद हमलावरों ने मचाया आतंक, घर में घुसकर परिवार पर हमला | गुरुग्राम

On: September 5, 2026 3:40 AM
Follow Us:

gurugram incident
गुरुग्राम में बदमाशों के हौसले बुलंद घर में घुसकर परिवार पर हमला-AI Generated Image

गुरुग्राम. देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार शाम को कुछ ऐसा हुआ जिसने यहां रहने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए. बेहरामपुर गांव में रोडरेज के विवाद के बाद एक परिवार पर कथित तौर पर 20 से 25 हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि इन सबने घर ने घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे और सरिए लेकर परिवार के घर में घुसे और जमकर मारपीट की.

गुरुग्राम के बेहरामपुर में हुई इस घटना में 35 साल के गजराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल इस समय उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. जिस तरह से घर में अचानक से 20 से 25 हथियारबंद हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया इससे इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूरा विवाद गुरुवार शाम करीब 5 बजे को शुरू हुआ. सेक्टर-59 के पास ऑप्टम कंपनी के बाहर वाहनों की टक्कर होने के बाद मामला गरमा गया. आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रात करीब 8 बजे कुछ लोग बेहरामपुर गांव स्थित गजराज सिंह के घर पहुंचे. पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर हमला किया.

परिवार ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, हमलावरों ने दरवाजा तोड़ा और घर में घुसते ही गजराज पर वार करना शुरू कर दिया. उनको बचाने के लिए उनकी पत्नी सुनीता आगे आईं, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की. आगे उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनकी बेटी के सिर पर पिस्टल तान दी. इसे देखते ही सुनीता बेसुध हो गई और कथित तौर पर बेहोश हो गईं. परिवार के लोगों ने माफी मांगी और रहम की गुहार लगाई लेकिन हमलावरों ने किसी की नही सुनी.

जो जानकारी साझा की गई है उसके मुताबिक हमला करने वाले काली स्कॉर्पियो और कुछ सफेद गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में इन वाहनों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों में बंधवाड़ी के कुछ बदमाश भी शामिल थे. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi-NCR Rain Update: 5 वीडियो बदल देंगे आपके घर से बाहर निकलने का इरादा! दिल्ली से गुरुग्राम तक ‘महाजाम’, भारी बारिश के बाद सड़क बने समंदर | National

Gurugram-Delhi Traffic Alert: शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें कौन सा रूट सही | State

Hibiscus Tea Recipe : पीकर हो जाओगे मस्त, चुटकियों में तैयार…जानिए गुड़हल की चाय बनाने का सबसे आसान तरीका

कौन हैं सुभाष शर्मा? 8 महीने में बदल डाली जर्जर सरकारी स्कूल की सूरत, अब मिलेगा पुरस्कार

भारी बारिश में भी किसानों का आंदोलन जारी, कहा- किसानों का सब्र देखना चाहती है सरकार

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर… कलेक्टर रेट और बाजार भाव में भारी अंतर, जानें सबसे महंगा इलाका