हरियाणा के पंचकूला में बारिश के साथ गिरे ओले, यमुनानगर में मंडियों में भीगा धाना, 9 जिलों में बरसात का येलो अलर्ट

On: October 7, 2026 1:11 PM
Follow Us:

चंडीगढ़. हरियाणा में मौसम ने करवट ली है. 6 अक्तूबर की शाम को प्रदेश के पंचकूला, यमुनानगर समेत कई इलाकों में बारिश ने गर्मी से राहत दी. ऐसे में अब 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा और बारिश होगी. बुधवार को चंडीगढ़, पंचकूला समेत कई जिलों में बादल छाए हैं और बारिश के आसार हैं.

इससे पहले, मंगलवार रात को पंचकूला में बारिश हुई और साथ ही ओले भी गिरे. इसके अलावा. यमुनानगर और अंबाला के कुछ इलाकों में भी बारिश हुई.

चंडीगढ़ के मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 7 अक्तूबर को बुधवार को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है और साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चलेगी. ऐसे में अब मंडियों में खुले में पड़े धान को लेकर किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है.

यमुनानगर में भीग गया धान

यमुनानगर में बारिश ने अनाज मंडियों की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. बीती रात को  साढौरा और छछरौली की अनाज मंडियों में बारिश के बाद किसानों की फसल पर संकट खड़ा हो गया. साढौरा मंडी में करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया, वहीं खुले आसमान के नीचे रखी धान की ढेरियां बारिश में भीगती नजर आईं. तेज बहाव में धान बहता हुआ भी दिखाई दिया. धान खरीद के बीच अचानक हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और फसल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

साढौरा और छछरौली की अनाज मंडियों में बारिश के बाद हालात ऐसे बने कि किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आया. साढौरा अनाज मंडी में बारिश के बाद करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया. मंडी परिसर में जगह-जगह जलभराव दिखाई दिया, जबकि खुले आसमान के नीचे रखी धान की ढेरियां बारिश में भीगती नजर आईं. तेज बारिश के बीच धान के बैग भी पूरी तरह भीग गए. इतना ही नहीं, पानी के तेज बहाव में धान बहता हुआ भी कैमरे में कैद हुआ. ऐसे में किसानों को अपनी फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है.

छछरौली अनाज मंडी में भी बारिश की मार किसानों के धान पर पड़ी
छछरौली अनाज मंडी में भी बारिश की मार किसानों के धान पर पड़ी. धान खरीद का सीजन चल रहा है और इसी बीच हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब धान मंडियों में पहुंच चुका है, तो किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए गए? मंडियों में जलभराव और खुले में रखे धान ने व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
हरियाणा में मंगलवार को औसतन अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा.

हरियाणा में कितना रहा पारा

हरियाणा में मंगलवार को औसतन अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा और 0.6°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. हिसार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.1°C दर्ज किया गया. इसके अलावा महेंद्रगढ़ (नारनौल) में 38.0°C, चरखी दादरी में 38.0°C, बालसमंद में 37.6°C और भिवानी में 37.0°C तापमान रहा. वहीं अंबाला में 35.2°C, करनाल में 33.5°C और रोहतक में 33.3°C अधिकतम पारा दर्ज किया गया.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now