Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, बैंक खाता अनफ्रीज कराने के नाम पर रिश्वत लेने वाले 2 गिरफ्तार

On: April 15, 2026 12:45 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद की गई है।

मामला महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी नीरज की शिकायत पर सामने आया। नीरज ने बताया कि उसका बैंक खाता फ्रीज हो गया था। इसी दौरान उसे सुल्तानपुर की साइबर क्राइम शाखा से कॉल आई, जिसमें खाता अनफ्रीज कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गई।

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने योजना बनाकर कार्रवाई की। नीरज को आरोपियों को पैसे देने के लिए महावीर चौक बुलाने को कहा गया। जैसे ही नीरज ने 10 हजार रुपये दिए, ACB टीम ने मौके पर पहुंचकर गौरव नामक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके पास से 500-500 रुपये के 20 नोट बरामद हुए।

गौरव से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर जितेंद्र नाम के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि जितेंद्र, सुल्तानपुर साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र का भाई है और उसी के कहने पर पैसे लेने आया था।

इस पूरी कार्रवाई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अजय कुमार की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, मामले में साइबर ब्रांच के IO सत्येंद्र की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी