Haryana: हरियाणा में सीएम फ्लाइंग की रेड, नकली NCERT की किताबें जब्त

On: May 6, 2026 10:55 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शिक्षा से जुड़ी एक बड़ी अनियमितता सामने आई है। सीएम फ्लाइंग और NCERT की संयुक्त टीम ने शहर के बुक डिपो पर छापेमारी कर नकली किताबों का भंडाफोड़ किया।

छापेमारी में क्या मिला

मंगलवार को सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी के एसआई सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले वेद बुक डिपो की जांच की, जहां सभी किताबें सही पाई गईं।

इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर देवीलाल पार्क स्थित बालाजी बुक डिपो (ट्रेडर्स) पर छापा मारा गया।

73 नकली किताबें बरामद

जांच के दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कुल 73 किताबें नकली पाई गईं। इन किताबों पर NCERT का वॉटरमार्क नहीं था, जिससे उनकी असलियत संदिग्ध हो गई।

पुलिस कार्रवाई शुरू

नकली किताबों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और सूचना मिलने पर थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। बुक डिपो संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now