Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

On: May 8, 2026 10:09 AM
Follow Us:

Haryana College Admission: हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। विद्यार्थी अब 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही एडमिशन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

राज्य में इस बार 187 राजकीय कॉलेज, 96 अनुदान प्राप्त कॉलेज और 94 निजी कॉलेजों में दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले सभी कॉलेजों ने अपनी सीटों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट कर दिया है।

बीए कोर्स में सबसे ज्यादा सीटें

अधिकांश कॉलेजों में बीए कोर्स के लिए सबसे अधिक सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीकॉम, बीसीए, बीएससी, बैचलर ऑफ साइंस इन लाइफ साइंसेज और बैचलर ऑफ साइंस इन फिजिकल साइंसेज जैसे कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं।

कॉलेज प्रोफाइल भरने की प्रक्रिया 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चली थी। अब विद्यार्थी 31 मई तक पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे।

एक जून तक कर सकेंगे आवेदन में सुधार

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार आवेदन फॉर्म में ओटीपी के माध्यम से एक जून तक सुधार किया जा सकेगा। सभी आवेदकों की सूची दो जून को जारी की जाएगी, जिसमें संभावित त्रुटियां और आपत्तियां भी दिखाई जाएंगी।

कॉलेजों द्वारा दस्तावेज सत्यापन और छात्रों की आपत्तियों का निवारण 9 मई से 6 जून तक किया जाएगा। पात्र उम्मीदवारों की प्रारंभिक मेरिट सूची 8 जून को जारी होगी।

10 जून को आएगी पहली मेरिट लिस्ट

पहली मेरिट लिस्ट की प्रोविजनल सूची 10 जून को और फाइनल सूची 11 जून को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 जून से 15 जून तक फीस जमा करनी होगी।

दूसरे चरण की प्रोविजनल मेरिट सूची 16 जून को और फाइनल सूची 17 जून को जारी होगी। इसके लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून से 22 जून तक निर्धारित की गई है।

खाली सीटों के लिए होगी फिजिकल काउंसलिंग

तीसरे चरण में खाली सीटों के लिए 24 जून को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 जून को पोर्टल नए पंजीकरण और आवेदन संपादन के लिए दोबारा खोला जाएगा।

26 जून से 2 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ और 3 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रतिदिन अतिरिक्त 100 रुपये लेट फीस के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now