Haryana Crime News: पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया बलात्कार, विरोध करने पर जिंदा जलाने की दी धमकी

On: April 21, 2026 9:01 AM
Follow Us:

Haryana Crime News: रोहतक जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पीड़िता ने अपने ही पिता पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पिता दारु पीने का आदी है और दारु पीने के बाद उसका पिता उसके साथ बलात्कार करता है और उसकी मां के सामने ही उसे गंदी-गंदी गालियां देता है।

लंबे समय से पिता ज्योति का बलात्कार कर रहा था इसके बाद वह तंग आकर अपने नाना नानी के घर चली गई। मेहनत मजदूरी करके मां बेटियों का पालन पोषण करने लगी

लड़की ने बताया कि नाना नानी के घर उसका पिता का रहने लगा और यहां आने के बाद भी उसका व्यवहार नहीं बदला। वह दारू पीकर आता और मां बेटियों को बेरहमी से मरता था और इसके बाद जब बेटी घर में अकेली रहती तो उसके साथ अश्लील हरकत करता और अपनी बेटी का बलात्कार करता।

 

युवती के मुताबिक, जब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को इस बारे में बताना चाहा, तो पिता ने मां-बेटी दोनों को बहुत पीटा। साथ ही धमकी दी कि वह उसे अपनी लुगाई (पत्नी) बनाकर रखेगा। डर और लोक-लाज के कारण मां-बेटी लंबे समय तक इस जुल्म को सहती रहीं। बेटी जब पुलिस में शिकायत करने को कहती तो पिता बोलता वह उसे जिंदा जलाकर मार देगा।

तंग आकर लड़की ने अपनी मां को सारी बातें बताई इसके बाद लड़की ने हरियाणा डीजीपी करनाल रेंज के आईजी और पानीपत के एसपी को लेटर लिखकर इंसाफ की मांग की है।इसके बाद इसराना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

बता दे कि लंबे समय से पिता अपनी बेटियों को प्रताड़ित कर रहा था और बेटियों के साथ बलात्कार कर रहा था अंत में तंग आकर बेटियों ने पुलिस से शिकायत दर्ज की है। बेटियों और उनकी मां ने पुलिस से मांग की है कि पिता को सजा दी जाए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now