Haryana Crime News: कोचिंग की आड़ में टीचर ने की छात्रा से दुष्कर्म, दो बार कराया अबॉर्शन

On: April 16, 2026 6:32 PM
Follow Us:

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर शिक्षक और छात्र के रिश्ता को बेहद पवित्र माना जाता है लेकिन गुरुग्राम के सेक्टर 13 में एक कोचिंग सेंटर के संचालक पर 26 साल की लड़की के साथ शोषण और दो बार गर्भवती होने पर जबरन अबॉर्शन करने का आरोप लगा है।

परिवार ने कहा कि लड़की को जर्मन भाषा सीखने के बहाने शिक्षक ने अपने प्रेम जाल में फसाया और उसका शोषण किया। शिक्षक ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और प्रेग्नेंट होने पर उसका कई बार ऑपरेशन भी कराया।

मामला सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी संगठन ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि लड़की अपने बॉयफ्रेंड के पक्ष में बयान दे रही है। वही हिंदू संगठनों और परिवार वालों का आरोप है की लड़की को उसके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने धमकाया है जिसके वजह से वह अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड शिक्षक के पक्ष में गवाही दे रही है।

कोचिंग के दौरान की दोस्ती (Haryana Crime News)

छात्र के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी सेक्टर 13 के एक पीजी में रहकर स्पेनिश कोर्स कर रही थी इस दौरान कोचिंग संचालक आसिफ मोहम्मद ने उससे दोस्ती बढ़ाई। दोस्ती करने के बाद लड़की के साथ कोचिंग संचालक आसिफ मोहम्मद ने कई बार संबंध बनाया और जब लड़की गर्भवती हुई तो आरोपी ने धमका कर उसका अबॉर्शन करवा दिया।

परिवारवालों को PG में मिला था सुसाइड नोट

लड़की के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी बेटी को किडनैप करने की कोशिश की गई थी। परिजन ने कहा कि एक बार उनकी बेटी के कमरे में उन्हें सुसाइड नोट मिला था जिसमें बेटी ने अपनी आपबीती लिखी थी। परिवार की शिकायत के बाद सेक्टर 14 पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने कहा है की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां