Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी को टांग में लगी गोली

On: April 26, 2026 11:39 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में कैथल जिले के गांव रत्ता खेड़ा लुकमान के पास पुलिस और एक हथियार सप्लायर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए चीका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल शॉप फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई करने में शामिल था।

आरोपी की पहचान करनाल निवासी के रूप में

पुलिस ने आरोपी की पहचान करनाल जिले के गांव रंभा निवासी रवि के रूप में की है। यह वही आरोपी है जो करीब 22 दिन पहले चीका में एक मोबाइल शॉप पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।

गुप्त सूचना पर शुरू हुई कार्रवाई

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी चीका क्षेत्र में मौजूद है और हथियार सप्लाई करने आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की।

Screenshot 2026 04 26 211642
घटनास्थल पर बदमाश की बाइक।

पुलिस को शाम करीब 4 बजे आरोपी के मूवमेंट की जानकारी मिली। जब टीम ने उसे रोका तो आरोपी बाइक पर भागने लगा। गांव खुशहाल माजरा के पास पहुंचने पर उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान एक गोली एएसआई तरसेम की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और उसे मौके पर पकड़ लिया गया।

मोबाइल शॉप फायरिंग केस से जुड़ा है मामला

आरोपी पर आरोप है कि वह चीका में एक मोबाइल शॉप पर हुई फायरिंग में शामिल था। इस घटना में नकाबपोश बदमाशों ने दो राउंड फायर किए थे और फरार हो गए थे। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं, जिनमें तीन आर्म्स एक्ट और चार मारपीट व धमकी से जुड़े केस शामिल हैं। ये मामले करनाल, गुरुग्राम, मधुबन, तरावड़ी, सदर करनाल और निगदू थानों में दर्ज हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now