Haryana First District: हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन-सा है? जानिए पूरी जानकारी

On: May 5, 2026 8:42 PM
Follow Us:

Haryana First District: हरियाणा उत्तर भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और इतिहास के लिए जाना जाता है। राज्य का गठन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग होकर हुआ था। भौगोलिक रूप से इसके उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान और बीच में दिल्ली स्थित है, जिसे हरियाणा तीन तरफ से घेरता है।

हरियाणा नाम का अर्थ

‘हरियाणा’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘हरि’ और ‘आणा’ से मिलकर बना है। ‘हरि’ का अर्थ भगवान विष्णु और ‘आणा’ का अर्थ निवास स्थान या आगमन से है। इस प्रकार हरियाणा का अर्थ “भगवान का निवास स्थान” माना जाता है।

चार दिशाओं के प्रमुख जिले

हरियाणा के भौगोलिक विस्तार को समझें तो पूर्व में यमुनानगर, पश्चिम में सिरसा, उत्तर में पंचकूला और दक्षिण में नूंह जिले हैं।

सबसे पुराना जिला

हरियाणा का सबसे पुराना जिला अंबाला माना जाता है। इसका गठन वर्ष 1847 में हुआ था, जब यह ब्रिटिश काल में पंजाब प्रांत का हिस्सा था।

1966 में हरियाणा राज्य बनने पर अंबाला को इसमें शामिल कर लिया गया। यह जिला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़, पटियाला, रोपड़, सिरमौर और सोलन जैसे क्षेत्रों से अपनी सीमाएं साझा करता है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now