Haryana: हरियाणा के सिरसा में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, नहर किनारे सल्फास खाकर दी जान

On: May 1, 2026 3:01 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के एक गांव से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां घर से भागे प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली। मृतकों में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की और 22 वर्षीय युवक अनिल कुमार शामिल हैं।

पांच महीने से चल रहा था प्रेम संबंध

जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले करीब पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस रिश्ते का पता चला, तो उन्होंने नाबालिग को समझाने के साथ उसका मोबाइल भी ले लिया था। युवक गांव में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था।

29 अप्रैल की रात घर से हुए फरार

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल की रात दोनों घर से भाग गए। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग की तलाश शुरू की और पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई।

नहर किनारे खाया जहर

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि उसी रात दोनों जीबीएसएम नहर के किनारे पहुंचे और सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले नाबालिग ने अपने घर फोन कर जानकारी दी थी, जिस पर परिवार ने उन्हें वापस आने के लिए कहा, लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया।

शाम को मिले दोनों के शव

गुरुवार शाम परिजन जब तलाश करते हुए नहर किनारे पहुंचे, तो दोनों के शव बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now