Haryana Judges Transfer: हरियाणा में बड़े स्तर पर जजों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

On: April 23, 2026 8:59 PM
Follow Us:

Haryana Judges Transfer: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने वीरवार को न्यायिक प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश (D&SJ) और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (AD&SJ) स्तर के 46 जजों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, जज वाणी गोपाल शर्मा को गुरुग्राम से पानीपत का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह सुदेश कुमार शर्मा का स्थान लेंगी, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वहीं नरेंद्र सूरा को नारनौल से गुरुग्राम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात किया गया है।

इसके अलावा, राजेश कुमार को गुरुग्राम में POCSO मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में नियुक्ति दी गई है। डॉ. सुनीता ग्रोवर को नूंह से रेवाड़ी (फरीदाबाद स्थित POCSO कोर्ट से संबंधित दायित्व) सौंपा गया है।

अन्य प्रमुख तबादलों में महावीर सिंह को गुरुग्राम से कुरुक्षेत्र, राजीव गोयल को पंचकूला से कैथल, अजय कुमार वर्मा को नूंह से कैथल (फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज), यशविंदर पॉल सिंह को जगाधरी से गुरुग्राम और सोनिका को चंडीगढ़ से नारनौल (फैमिली कोर्ट) भेजा गया है।

इसी क्रम में देविंदर सिंह को कैथल से सिरसा तथा सुदीप गोयल को जगाधरी से गुरुग्राम स्थानांतरित किया गया है।

trsfrhsjs23042026046depage 0001 1776949585
trsfrhsjs23042026046depage 0002 1776949594 1
trsfrhsjs23042026046depage 0003 1776949601
trsfrhsjs23042026046depage 0004 1776949609

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now