Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में कौनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रविवार को भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते कई झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद मौके पर रखे छोटे गैस सिलेंडरों में धमाके होने लगे, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में लेने लगी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि कुछ दमकल गाड़ियों का पानी खत्म हो गया, जिससे राहत कार्य में बाधा आई। इसके बावजूद दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
आग की लपटें पास में बने एक पक्के मकान तक भी पहुंच गईं, जिससे वहां रखा एसी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html













