Haryana News: CM नायब सिंह सैनी से पेनांग के उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात, AI, निवेश और रोजगार के मुद्दे पर हुई चर्चा

On: August 10, 2026 10:10 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 10 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सोमवार को हरियाणा निवास में मलेशिया के पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और पेनांग के बीच निवेश, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास, रोजगार तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पेनांग के उपमुख्यमंत्री जगदीप सिंह देव ने अपनी सिख और पंजाबी विरासत का उल्लेख करते हुए इस क्षेत्र के साथ अपने विशेष जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सितंबर में पेनांग में एक प्रमुख ऐतिहासिक गुरुद्वारे के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भी दिया।

सरकारी मकानों के रूफटॉप सोलर के लिए बढ़ी समय सीमा 87393 Also read: Chandigarh News: सरकारी मकानों के रूफटॉप सोलर के लिए बढ़ी समय-सीमा, 31 अगस्त तक जमा करें अंडरटेकिंग फॉर्म

नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम होगा तैयार

पेनांग के उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रौद्योगिकी आधारित निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। राज्य नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई पीढ़ी के उद्योगों के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पेनांग के उपमुख्यमंत्री और वहां के नेतृत्व को अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाले आगामी ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री ने पेनांग के नेतृत्व और मलेशियाई निवेशकों को हरियाणा में निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विशेष रूप से पंचकूला और गुरुग्राम में विकसित किए जा रहे आगामी एआई हब्स का उल्लेख करते हुए कहा कि हरियाणा और पेनांग के बीच सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन की अपार संभावनाएं हैं।

रोजगार के मिलेंगे नए अवसर

नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय साझेदारी संबंध स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार के साथ-साथ लोगों के लिए नए अवसरों का सृजन करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा और पेनांग के बीच बढ़ता सहयोग प्रौद्योगिकी, निवेश, कौशल विकास और आर्थिक विकास के क्षेत्र में पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी को नई दिशा प्रदान करेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now