Haryana News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत

On: September 24, 2026 1:28 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां दो बाईकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।   

हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की पहचान गांव खेड़ी लोहचब निवासी करीब 33 वर्षीय मोहित, खेड़ी जालब निवासी करीब 32 वर्षीय कपिल और जींद जिले के इटक गांव निवासी करीब 32 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है।

दो बाइकों पर सवार थे तीन युवक

बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग बाइकों पर तीन युवक सवार थे। गांव मिलकपुर के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने तीनों मृतकों की पहचान कर ली। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की असली वजह क्या रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: पानीपत के डाडोला में बनेगा भव्य अंबेडकर भवन, 53 लाख रुपये होंगे खर्च; विकास कार्यों को मिलेगी गति

भिवानी पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते परिवहन विभाग का सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई, ठेकेदार के बिल पास करने के बदले 2.93 लाख रुपये रिश्वत लेते एसडीओ और जेई गिरफ्तार

Haryana News: धान खरीद को लेकर तैयारियां पूरी, किसानों से संयम बरतने की अपील; श्याम सिंह राणा ने दिया भरोसा

Haryana News: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर अनिल विज ने दी बधाई, केजरीवाल-सुरजेवाला के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट