Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

On: July 8, 2026 3:41 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली के नरेला से मुरथल जा रहे दंपती की सूझबूझ से सोमवार रात बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे-44 पर गांव चौहान जोशी के पास चलती कार के इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने कार को कुछ दूरी तक चलाकर सड़क किनारे रोक दिया। दंपती वाहन से नीचे उतरे तो इंजन में अचानक भीषण आग भड़क उठी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

दिल्ली के नरेला स्थित संजय कॉलोनी निवासी चिराग शर्मा सोमवार रात करीब 8:30 बजे अपनी पत्नी कोमल के साथ कार से सवार होकर मुरथल जा रहे थे। जब वह चौहान जोशी के पास पहुंचे तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। उसके कुछ दूर चलते ही कार रुक गई। चिराग व उनकी पत्नी सतर्कता दिखाते हुए नीचे उतर गए। वहीं दो राहगीरों की मदद से कार को हाईवे किनारे तक ले गए। कुछ ही क्षण बाद इंजन में अचानक आग भड़क गई, जिसने देखते ही देखते कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही एजुकेशन सिटी, राई स्थित अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के दौरान इंजन से धमाके की आवाज आती रही।

PHOTO 34 86015 Also read: Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा-बिहार-मुंबई समेत 25 राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। हालांकि जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। समय रहते दंपती के कार से बाहर निकल जाने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने वाहनों को निकालकर स्थिति को सामान्य कर दिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News:गुरुग्राम में मात्र इतने करोड़ में मिल रहा फ्लैट, दनादन खरीद रहे लोग; कहीं आप तो नहीं छूट गए पीछे

Haryana News: हरियाणा के खिलाड़ियों को सीएम सैनी ने दी बड़ी सौगात, खेल संस्कृति को मजबूत करने का भी लिया संकल्प

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

HARYAN NEWS: सोनीपत के केएमपी हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक के कैबिन में जिंदा जला चालक, मौके पर मौत

Haryana News: हरियाणा में 10 जुलाई तक रह सकता है बारिश का दौर, चमक-गरज के साथ बारिश की भी चेतावनी

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा