Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

On: August 2, 2026 7:47 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेशन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे अदालत परिसर को खाली करा दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।

सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर के हर हिस्से की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana Politics: जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

Haryana News: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से विकास का जश्न, 17 सितंबर को रोशन होगा हरियाणा

Haryana News: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार