Haryana News: खुले पैसे के झंझट से मिलेगा छुटकारा, रोडवेज की बसों में लागू होगी नई व्यवस्था

On: April 17, 2026 2:39 PM
Follow Us:

Haryana News: सफर के दौरान अक्सर देखा जाता है कि बसों में खुले पैसे को लेकर झंझट हो जाता है। हालांकि अब हरियाणा रोडवेज के बसों में लोगों को छुट्टे के झंझट से छुटकारा मिलने वाली है। हरियाणा रोडवेज के बसों में नई व्यवस्था लागू होने वाली है। अब डिजिटल तरीके से भी आप सफर के दौरान बसों में पेमेंट कर पाएंगे।

हरियाणा रोडवेज के बसों में शुरू होगी यूपीआई की व्यवस्था (Haryana News)

परिवहन विभाग के द्वारा रोडवेज बसों में यूपीआई के जरिए भुगतान की व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल किसी एक जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत होगी और अगर यह सफल होता है तो सभी जिलों के डिपो में यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इस नए नियम को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाए ताकि बिना परेशानी के यात्री सफर कर पाए।

फिलहाल एक जिले में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा और देखा जाएगा कि इस व्यवस्था में किस तरह की परेशानी आती है और जब यह व्यवस्था एक जिले में सफल हो जाएगा तो अन्य जिले में भी इसे लागू कर दिया जाएगा।

नगद भुगतान पर निर्भरता होगी कम

ऑनलाइन पेमेंट करने से खुले पैसे का झंझट खत्म हो जाएगा इसके साथ ही नगद व्यवस्था पर निर्भरता भी कम होगी। कई बार देखा जाता है कि सफर के दौरान खुले पैसे को लेकर कंडक्टर और यात्री में लड़ाई हो जाती है लेकिन यूपीआई से भुगतान करने पर ऐसी नौबत नहीं आएगी।

परिवहन विभाग का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को सुविधा होगी इसके साथ ही साथ राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता बढ़ेगी। सरकार के द्वारा जल्द ही हरियाणा रोडवेज के बसों में नई आधुनिक व्यवस्थाएं की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now