हरियाणा में कब शुरु होगी 2100 रुपये वाली ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, मंत्री कृष्ण बेदी ने दे दिया बड़ा अपडेट

On: June 6, 2025 5:23 PM
Follow Us:
लाडो लक्ष्मी योजना, हरियाणा, lado laxmi yojana

लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों को समान रूप से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के लगभग 24 लाख लोगों को विभिन्न प्रकार की पेंशन मिल रही है, जिनमें सबसे अधिक लाभ बुजुर्गों को हो रहा है। इन्हें सरकार द्वारा प्रति माह 3,000 रुपये पेंशन दी जा रही है।


‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ की होगी शुरुआत

मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जल्द ही ‘लाड़ो लक्ष्मी योजना’ के अंतर्गत महिलाओं के लिए सम्मान भत्ते की शुरुआत करेंगे। यह योजना महिला सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाई जा रही है।


60 वर्ष से पहले ही घर बैठे मिल रही पेंशन

भिवानी में एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि अब बुजुर्गों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले ही उनके घर पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बुजुर्गों को पेंशन के लिए धरने-प्रदर्शन तक करने पड़ते थे।


दिव्यांग आरक्षण बढ़ा, कांग्रेस पर तीखा प्रहार

कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए आरक्षण 3% से बढ़ाकर 4% कर दिया गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “कांग्रेस अब विहीन, मुद्दा विहीन और कमजोर पार्टी बन चुकी है।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास 37 विधायक होने के बावजूद वे नेता विपक्ष नहीं चुन पा रहे हैं। राहुल गांधी की चंडीगढ़ यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी एक बुलबुला है जो जल्द ही फूट जाएगा।”


रोजगार और आरक्षण मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता

युवाओं को आर्थिक आधार पर रोजगार देने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कोर्ट जाता है तो सरकार का उस पर नियंत्रण नहीं होता, लेकिन राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

Gen Z IPS Simran Bhardwaj Success Story: जेन जी आईपीएस सिमरन भारद्वाज कौन हैं? पहले ही प्रयास में क्रैक कर ली UPSC परीक्षा, चुपके से की थी तैयारी

हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडेलिस्ट सुरुचि की कहानीः पिता पहलवान बनाने चाहते थे, फिर घर में ही बनाई शूटिंग रैंज में करती थी प्रेक्टिस