Haryana: हरियाणा में पलटी रोडवेज की बस, 40 यात्री घायल, चालक गंभीर

On: May 11, 2026 3:16 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के जींद में सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस पंचकूला से चलकर नरवाना होते हुए हिसार जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे हरियल चौक के पास अचानक एक स्कूटी सवार बस के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बस को तेज़ी से मोड़ दिया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

अनियंत्रित बस सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई और पास स्थित हरियल रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now