Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट, चेक करें आज के ताजा भाव

On: May 12, 2026 7:28 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: देशभर में सप्ताह की शुरुआत के साथ सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 11 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,52,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,52,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में कुल मिलाकर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड करीब 1,640 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड लगभग 1,500 रुपये तक महंगा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ी बाजार में अनिश्चितता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने को लेकर ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद मध्य पूर्व की स्थिति को लेकर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है।

होर्मुज स्ट्रेट के सामान्य रूप से खुलने की उम्मीदों को भी झटका लगा है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। इसका असर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों पर भी पड़ रहा है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव

शहर22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,39,7901,52,490
मुंबई1,39,6401,52,340
अहमदाबाद1,39,6901,52,390
चेन्नई1,41,4901,54,360
कोलकाता1,39,6401,52,340
हैदराबाद1,39,6401,52,340
जयपुर1,39,7901,52,490
भोपाल1,39,6901,52,390
लखनऊ1,39,7901,52,490
चंडीगढ़1,39,7901,52,490

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली है। 11 मई की सुबह चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को पार कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

घर से निकलते समय सांसों की गति, सकारात्मक सोच, छींक आना शुभ या अशुभ संकेत? जानें

अंबाला में महिला को साइबर ठग ने लगाया 3.5 लाख का चूना, Google से लिया था हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल हैक कर वारदात